फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Safai abhiyaan in Ward-21

वार्ड-21 में विशेष स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया

Wed, 07 Oct 2020 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Safai abhiyaan in Ward-21
गुरुग्राम। मेयर मधु आजाद के नेतृत्व में बुधवार को वार्ड-21 में विशेष स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत मेयर ने निगम पार्षदों, गण्यमान्य व्यक्तियों एवं स्वच्छता सैनिकों के साथ सफाई करके आम लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया। विशेष स्वच्छता पखवाड़े के तहत मेयर मधु आजाद ने नगर निगम के स्वच्छता सैनिकों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए किए जा रहे उनके कार्यों के प्रति उनका आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर ने कहा कि स्वच्छता सैनिक सुबह 7 बजे से अपनी ड्यूटी शुरू कर देते हैं तथा गुरुग्राम को साफ-सुथरा बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका सम्मान करें। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहरवासियों की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे। न तो लोग खुद इधर-उधर कचरा फैलाएं और न ही दूसरों को फैलाने दें। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर कचरा फैलाता है, तो उसे ऐसा करने से रोकें। इससे हमारा शहर स्वच्छ बनेगा तो नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन

17 तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
मेयर ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम की तरफ से चलाया गया विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 17 अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत सीवरेज व ड्रेनेज की सफाई करवाई जाएगी। इसके तहत सुपर सकर मशीनों और जेटिंग मशीनों को लगाया गया है। जिन स्थानों पर कचरा पड़ा हुआ है, उन स्थानों की विशेष सफाई करवाकर वहां पर हरियाली विकसित की जाएगी तथा लोगों के बैठने के लिए बेंच रखवाए जाएंगे। मेयर ने बताया कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वेस्ट-टू-आर्ट परियोजना की भी शुरूआत की गई है, जिसके तहत वेस्ट सामान से सेक्टर-4,7 में पहली स्वच्छ वाटिका शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed