फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sadar bazar will be change

सदर बाजार का जल्द किया जाएगा सौंदर्यीकरण : मेयर

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
sadar bazar will be change
गुरुग्राम। शहर के सबसे व्यस्ततम सदर बाजार का जल्द ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसके तहत बाजार में भीड़भाड़ की समस्या को दूर करने के साथ ही लोगों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सदर बाजार सौंदर्यीकरण योजना को लेकर मेयर मधु आजाद ने बृहस्पतिवार को निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, राहगीरी फाउंडेशन, नगर निगम गुरुग्राम व जीएमडीए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सदर बाजार के सौंदर्यीकरण की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मेयर ने बताया कि सदर बाजार के सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। अब बाजार के व्यापारिक संगठनों तथा व्यापारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा तथा उनसे सुझाव लिए जाएंगे। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला से विचार विमर्श के बाद अंतिम योजना सभी के साथ साझा की जाएगी। मेयर ने कहा कि सदर बाजार में खरीदारों की संख्या काफी ज्यादा रहती है, जहां मुख्य रूप से पार्किंग की बड़ी समस्या है। इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए सदर बाजार के सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में मेयर व निगमायुक्त के अलावा नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त जसप्रीत कौर, चीफ इंजीनियर रमन शर्मा, कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत, सुशांत विश्विद्यालय की प्रोफेसर डॉ. विभूति सचदेव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed