फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Run for Unity organised today

Gurugram News: रन फॉर यूनिटी का आयोजन आज

Thu, 30 Oct 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Run for Unity organised today
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर होगा आयोजन, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे हरी झंडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत आज गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जो सुबह सात बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


डीसी अजय कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह रन न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह हमारे देश की एकता, अखंडता और सद्भाव का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन




आयोजन के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया ने बताया कि रन फॉर यूनिटी में लगभग पांच हजार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारी, पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान युवाओं को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, मंच पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इस आयोजन में रनर्स क्लब, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों को भी शामिल किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग इस एकता के संदेश का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed