फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads will not be cleaned, water will be sprinkled

सड़कों की नहीं होगी सफाई, पानी का होगा छिड़काव

Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roads will not be cleaned, water will be sprinkled
गुरुग्राम। प्रदूषण के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए साइबर सिटी के सभी सरकारी व निजी स्कूल 17 नवंबर तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही नगर निगम ने शहर की सफाई से जुड़ी कंपनियों को आदेश दिया है कि वह सड़कों की सफाई नहीं करेंगी। इसकी जगह पानी का छिड़काव होगा। उपायुक्त के आदेश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने निर्माणाधीन साइटों पर काम बंद करने से पहले पुराने डीजल व पेट्रोल वाहनों की सघन जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के आदेश के बाद उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने आदेश जारी किया है कि सभी स्कूल बंद करने के साथ निर्माणाधीन साइटों को बंद किया जाए। उपायुक्त के आदेश के बाद सिद्वेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन की ओर से लोकेश ने बताया कि सभी छात्रों की सोमवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। केवल 12वीं के छात्रों को अपने निर्धारित केंद्र पर परीक्षा के लिए 17 नवंबर को पहुंचना है।
विज्ञापन

यह दिया आदेश
: श्रम विभाग की ओर से कॉरपोरेट कंपनी व निजी कंपनियों में सोमवार से वर्क एट होम पर जोर देने का आदेश है।
: सरकारी कार्यालय में 30 प्रतिशत वाहन आएंगे। विभागाध्यक्ष की ओर से इसके लिए प्लानिंग की जाए।
: सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई होगी। ऐसा न करने वाले स्कूलों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी कार्रवाई करेंगी।
: निर्माणाधीन साइट पर हुडा, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम व जिला नगर योजनाकार विभाग अपने क्षेत्र में कार्रवाई करेंगे।
: कूड़ा जलाना अपराध है, नगर निगम की टीम को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश जारी हुआ है।
प्रदूषण के दबाव के चलते मुख्यालय से जारी आदेश के बाद सभी विभागों को आदेश दिया गया है कि वह इसका पालना कराएं। आदेश का उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त
सभी टीआई व जेडओ को आदेश दिया गया है कि एनजीटी के आदेश के तहत पुराने वाहनों पर नजर रखें। अपने क्षेत्र में होने वाले निर्माण को रोकें व विभागीय लोगों को सूचित करें।

-आरएस तोमर, डीसीपी ट्रैफिक गुरुग्राम
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की सफाई पूरी तरह से रोक दी गई है। पानी के छिड़काव को लेकर आदेश जारी किया गया है। साथ ही कूड़ा जलाने व निर्माणाधीन साइट पर काम होने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है।
-एके आहूजा, नगर निगम आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed