फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads submerged in water, lives disturbed

Gurugram News: पानी में डूबी सड़कें, परेशान जिंदगियां

Tue, 29 Jul 2025 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Roads submerged in water, lives disturbed
बारिश से मिली राहत मुसीबत में बदली, मिलेनियम सिटी में थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

निचले इलाकों में बढ़ी परेशानी, जैकबपुरा इलाके में नाव चलाते हुए नजर आए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह 10 बजे से बूंदाबांदी के बाद दिन में 12 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद शहर की सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज वर्षा से उमस और गर्मी से राहत तो मिली लेकिन निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। जलभराव होने से जैकबपुरा इलाके के निवासी नाव चलाते हुए नजर आए। ओल्ड गुरुग्राम के सेक्टरों तक की सड़कों पर अधिक जलभराव हो गया। सेक्टर-5, 4,9, 10, बसई, शीतला माता मंदिर, अशोक विहार, राजीव नगर, बेगमपुर खटोला समेत दिनभर बूंदाबांदी रही।

टूटी सड़कों ने भी बढ़ाई दुविधा
शहर के कई सेक्टरों और बाजारों की सड़कों की हालत काफी जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान सड़कों में गड्ढे दिखाई न देने की वजह से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर से दोपहिया वाहन व राहगीरों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद कीचड़ के कारण फिसलन का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


बारिश से साइबर सिटी की हालत बदहाल

आधुनिक साइबर सिटी कहलाने वाला गुरुग्राम जमीनी हकीकत में बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इनमें बारिश के बाद जलभराव से हादसे और गाड़ियों को नुकसान सामान्य हो गया है। निवासी ईंआरके जायसवाल रात होते ही स्ट्रीट लाइटें बंद होने से सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं। जगह-जगह फैला कचरा, बहती नालियां और गंदगी नागरिकों का जीवन दूभर कर रही है। स्थानीय निवासी बार-बार नगर निगम और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई है। शहर की यह स्थिति साइबर सिटी के तमगे पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन जुलाई तक बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम ने न केवल गर्मी से निजात दिलाई बल्कि हवा में नमी बढ़ने से वातावरण भी ताजगी से भर गया लेकिन अभी भी उमस बरकरार है जिस वजह से त्वचा मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed