फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads of Badkhal Vidhansabha will be illuminated on Guru Nanak Jayanti

Gurugram News: गुरु नानक जयंती पर बड़खल विधानसभा की सड़कें होंगी रोशन

Sat, 25 Oct 2025 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
Roads of Badkhal Vidhansabha will be illuminated on Guru Nanak Jayanti
सीएम के फरीदाबाद आने के बाद निगम ने तेज कीं तैयारियां
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से बड़खल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और मार्गों की सजावट के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को भव्य बनाने के लिए निगम ने काम में तेजी लाई है। निगम की तरफ से लड़ियों का जाल और फ्रेम लगाकर क्षेत्र के मुख्य रास्तों को आकर्षक बनाया जाएगा।


यह कार्य आगामी कुछ दिन में शुरू हो जाएगा ताकि पर्व से पहले क्षेत्र की साज-सज्जा पूरी की जा सके। फरीदाबाद के एनआईटी में सिखों की पवित्र जोड़ा यात्रा के दौरान सीएम के आने के बाद निगम ने पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, दिवाली के बाद अब गुरु नानक जयंती पर शहर दोबारा जगमग होगा।
विज्ञापन





एकता का संदेश देगा आयोजन


हर साल की तरह फरीदाबाद में गुरु नानक जयंती काफी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, प्रशासन भी इस बार इस पर्व को यादगार बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर रहा है। जानकारों का कहना है कि यह पहल धार्मिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। गुरु नानक जयंती सिख समुदाय की ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एकता और सेवा का संदेश लेकर आती है। सजावट से लोगों में उत्सव का माहौल बनेगा और क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed