फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Roads filled with rain in Sohna

Gurugram News: बारिश से सोहना में सड़कें हुई लबालब

Sat, 23 Sep 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roads filled with rain in Sohna
पहाड़ से आए पानी के तेज बहाव में बही कार, दुकानों में भरा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी व उमस से परेशान सोहना क्षेत्र के लाेगों को शनिवार दोपहर मूसलाधार बारिश होने से राहत मिली। दोपहर डेढ़ बजे हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। पुरानी सब्जी मंडी में पहाड़ से तेज पानी के बहाव में एक कार बहकर फव्वारा चौक के पास नाले में फंस गई। एक व्यक्ति ने बताया कि इस कार का मालिक पलवल से अपनी रिश्तेदारी में आया है। कार को पुरानी सब्जी मंडी रोड पर किनारे लगाकर अपने रिश्तेदार के घर चला गया।
शनिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश से शहर के मेन बाजार, तावडू रोड, बाई पास पर केनरा बैंक के पास पुलिया ब्लॉक होने के कारण पानी भर गया। पुरानी सब्जी मंडी में एक व्यापारी की रेडिमेड की दुकान में भी पानी भर गया। वहीं दूसरी ओर दर्जीवाड़ा में वजीर साइकिल वाले के घर के पास एक जर्जर मकान का छज्जा भी गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति उक्त मकान के नीचे नहीं खड़ा था। नाले ब्लॉक होने कारण बारिश का पानी कई घंटों तक सड़कों पर भरा रहा। दुकानदारों व राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दुकानदार हेमंत जैन, अमित गर्ग, परवीन जैन, नरेंद्र यादव, बिरजू अधाना का कहना है कि लगभग एक माह पहले नगर परिषद प्रशासन ने फव्वारा चौक के सौंदर्यीकरण को लेकर नारियल तोड़ा था। लेकिन अभी तक यहां पर कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। पिछले कई वर्षों से सोहना शहर में जलभराव की समस्या से दुकानदारों, व्यापारियों सहित वाहन चालकों व राहगीरों को जूझना पड़ता है। पानी की सही निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी पानी सड़कों व दुकानों में भर जाता है। लेकिन प्रशासन आज तक कोई समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed