फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   road construction

Gurugram News: 184 करोड़ की लागत से सुधरेंगी ग्रामीण अंचल की 183 सड़कें

Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
road construction
- मजबूत होगा ग्रामीण ढांचा, जिले के कमोबेश सभी गांवों के लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन

- अधिकांश सड़कों की पिछले पांच साल से नहीं की गई मरम्मत

शेर सिंह डागर
नूंह। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली सड़कों को अब दुरुस्त किया जाएगा। जिन सड़कों की पिछले पांच साल से मरम्मत नहीं हुई है और जिन्हें चौड़े किया जाना है उनका एस्टीमेट बनाकर सड़क एवं लोक निर्माण विभाग ने उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। जिले में ऐसी 183 सड़कें हैं जिन्हें फिर से बनाया जाएगा। इन सड़कों पर करीब 184 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।
बता दें कि जिले की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं। ग्रामीण अंचल को जोड़ने वाली सड़कों की हालात और भी ज्यादा खराब है। लगातार इन सड़कों को बनाए जाने की मांग की जा रही है। इस मांग पर गौर करते हुए सड़क एवं लोक निर्माण विभाग ने ऐसी सड़कों को उपमंडल स्तर पर चिन्हित किया है और इनका एस्टीमेट बनाकर इन्हें बनाने की उच्च अधिकारियों से स्वीकृति मांगी है।
विज्ञापन

मरम्मत होने वाली इन सड़कों लंबाई करीब 322 किलोमीटर बताई गई है। भेजे गए प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों में ऐसी सड़कें भी हैं, जिनकी मरम्मत पांच वर्ष से नहीं हुई थी। सड़के टूटने के कारण खासकर बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने के दौरान दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले के उपमंडल व सड़कों का भेजा गया ब्योरा

उपमंडल का नाम सड़कों संख्या सड़कों की लंबाई लागत
नूंह 40 78 किलोमीटर 47 करोड़

तावड़ू 29 54 किलोमीटर 22 करोड़
पुन्हाना 36 68 किलोमीटर 44 करोड़
फि.झिरका 78 122 किलोमीटर 71 करोड़



जिले में हालात खराब : फजरुद्दीन, इलियास, ताहिर हुसैन, मुकेश कुमार, गोविंद राम का कहना है कि सैकड़ों सड़कें ऐसी हैं जो एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ती हैं, लेकिन इनकी पिछले लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई। तो कुछ सड़कें ऐसी भी हैं जिन पर कई-कई गांवों के लोगों का आना-जाना है। इन सड़कों पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण इनको चौड़ा किया जाना है। अगर समय रहते विभाग की यह कार्यवाही सिरे चढ़ती है तो बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा।


हमारी कोशिश है कि जिले की सभी सड़कें बेहतर हों। ग्रामीण अंचल की कुछ सड़कें काफी दिनों से जर्जर थी उनकी मरम्मत कर उन्हें चाैड़ा किया जाएगा। बारिश के बाद इन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। कागजी कार्यवाही चल रही है जो जल्द पूरी हो जाएगी।

-आस मोहम्मद, एसडीओ सड़क एवं लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article