{"_id":"6a11adc8dc7f1b3c100771c0","slug":"rishabh-yadav-selected-for-archery-world-cup-stage-3-and-4-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88980-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 और 4 के लिए रिषभ यादव का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 और 4 के लिए रिषभ यादव का चयन
विज्ञापन
सोनीपत स्थित साई एनसीओई में 14 से 18 मई तक आयोजित प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के युवा तीरंदाज रिषभ यादव ने 2026 आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-3 और स्टेज-4 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। रिषभ ने सोनीपत स्थित साई एनसीओई में 14 से 18 मई तक आयोजित दूसरे चरण और फाइनल चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। कंपाउंड पुरुष वर्ग में रिषभ ने भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस ट्रायल में देशभर के तीरंदाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके बाद प्रत्येक वर्ग में चार खिलाड़ियों का चयन किया गया। संस्था का कहना है कि टॉप फोर आर्चर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप स्टेज-3 और 4 में अपनी जगह बनाई है। जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप स्टेज-3 प्रतियोगिता 7 से 15 जून तक तुर्की के अंताल्या में आयोजित होगी, जबकि स्टेज-4 का आयोजन 5 से 13 जुलाई तक स्पेन के मैड्रिड में किया जाएगा। रिषभ यादव इन दोनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। कोच कपिल ने बताया कि लगातार मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।