{"_id":"6223a22d9775e641ac082dab","slug":"retired-soldier-commits-suicide-by-jumping-from-18th-floor-gurgaon-news-noi635757355","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र स्थित इंडिया बुल्स सोसाइटी में शनिवार सुबह 5 बजे एक रिटायर्ड फौजी ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
साहब सिंह राठी (63) दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-चार में परिवार के साथ रहते थे। वह फौज से रिटायर्ड थे। उनके बेटी-दामाद गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क स्थित इंडिया बुल्स सोसाइटी की 18वीं मंजिल पर रहते हैं। करीब पांच दिन पूर्व वह अपनी बेटी के यहां रहने के लिए पत्नी के साथ आए थे। शनिवार सुबह 5 बजे वह फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पाकर राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी एसआई परमानंद ने बताया कि साहब सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। इस लिए उन्होंने आत्महत्या कर ली। पत्नी उन पर नजर रखती थीं। घटना के दौरान वह बाथरूम में थीं। जब साहब सिंह नहीं दिखे तो बालकनी से देखने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।