{"_id":"6605b40af49c3134be04f7e1","slug":"retired-colonel-cheated-of-rs-2-crore-on-the-pretext-of-good-returns-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28060-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अच्छे रिटर्न का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से दो करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अच्छे रिटर्न का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से दो करोड़ की ठगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी में निवेश करने पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर रिटायर्ड कर्नल से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर 82 निवासी सेना में मेडल विजेता रिटायर्ड कर्नल धर्मपाल ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि अलवर राजस्थान निवासी अमन कुमार यादव से संपत्ति खरीदने को लेकर बातचीत हुई थी। आरोपी ने खुद को रियल एस्टेट एजेंट और डेवलपर के साथ काम करने वाला बताया था। पीड़ित का कहना है कि उसके बाद आरोपी ने नियमित रूप से कॉल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने छोटे प्रोजेक्ट पर काम करके ज्यादा कमाई की बात कही। उसने रिटायर्ड कर्नल को अपने नए प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रलोभन दिया। आरोपी को यह जानकारी थी कि पीड़ित को रिटायर्ड होने के बाद अच्छा पैसा मिला है। आरोपी ने निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही। दोनों को संयुक्त खाते में चार करोड़ यानी दो-दो करोड़ देने की बात कही। आरोपी द्वारा 21 अप्रैल 2016 को काम करने के लिए लिखित समझौता किया गया था। आरोपी ने उक्त व्यवसाय में दो साल के भीतर 50 फीसदी रिटर्न का आश्वासन दिया था। पीड़ित ने 19 अगस्त 2017 तक अपने हिस्से का पैसा जमा करा दिया। पीड़ित को अच्छी संपत्ति हाथ से निकल जाने के डर से 60 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचना पड़ा। 10 अगस्त 2017 में आवेदक संयुक्त खातों की प्रगति के बारे में जानने के लिए बैंक गया जहां उसे पता चला कि आरोपी ने संयुक्त खाते से पैसे अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को हस्तांतरित कर दिए हैं। बाद में आरोपी इस बात को टालता रहा और फिर बात करना बंद कर दिया।