{"_id":"69ebbbf5c3ff6d23e60053a7","slug":"residents-were-without-electricity-for-30-hours-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85886-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 30 घंटे तक बिना बिजली के रहे निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 30 घंटे तक बिना बिजली के रहे निवासी
विज्ञापन
जनरेटर के सहारे चला काम, केबल जल जाने के कारण आई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ गुरुग्राम में जहां बिजली की खपत बढ़ी है, वहीं लोगों को फॉल्ट का सामना भी करना पड़ रहा है। शहर में तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिजली निगम के आकड़ों में तीन-चार दिन पहले तक 1700 मेगावाट लोड की बिजली की आपूर्ति हो रही थी, जो बृहस्पतिवार से 1900 मेगावाट हो गई।
बिजली की खपत बढ़ने के बावजूद एक ओर विभिन्न सोसाइटियों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, वहीं केबल फॉल्ट भी हो रहे हैं। बुधवार शाम 3 बजे से शुक्रवार रात एक बजे तक अंडर ग्राउंड फीडर केबल जल जाने के कारण सेक्टर 37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी और सिग्नेचर मिलेनिया में रहने वाले लोग बगैर बिजली के रहे। इस सोसाइटी में सेक्टर 89 से अंडरग्राउंड केबल से बिजली आती है जो इस सोसाइटी से 7 किमी दूर है। सेक्टर 84 में सोसाइटी तक आने वाले के 200 मीटर में चार फीडर केबल जलकर राख हो गए। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आकर आग बुझाई। बिजली निगम के एसई श्यामबीर सैनी ने बताया कि केबल जलने के कारण सोसाइटी में बिजली नहीं थी, शुक्रवार की रात वहां बिजली बहाल कर दी गई है।
रामप्रस्था सिटी के द व्यू सोसाइटी के निवासी विजय किंजल ने बताया कि सोसाइटी में जेनरेटर की मदद से बिजली आ रही थी मगर जहां निगम से आने वाली बिजली हमें 7 रुपये प्रति यूनिट पड़ती है वहीं जेनरेटर से मिलने वाली बिजली करीब 30 रुपये प्रति यूनिट मिलती है। रामप्रस्था सिटी के द एज के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अतनु भट्टाचार्य ने बताया कि बुधवार शाम 3 बजे से शुक्रवार रात एक बजे तक करीब 30 घंटे हम लोग बगैर बिजली के रहे। यहां 1200 परिवार रहते हैं, जिन्हें बिजली संकट का सामना करना पड़ा।