फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Residents of '10 Group Society' troubled by debris dumping; demand construction of Atal Park.

Gurugram News: मलबा डंपिंग से परेशान 10 ग्रुप सोसाइटी के लोग, अटल पार्क बनाने की मांग

Sun, 14 Jun 2026 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Residents of '10 Group Society' troubled by debris dumping; demand construction of Atal Park.
- सेक्टर-55 की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के निवासियों ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कब्जों और जलभराव की समस्याएं उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-55 स्थित 10 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों के निवासी अवैध मलबा और कूड़ा डंपिंग से परेशान हैं। पार्थ सोसाइटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि सोसाइटियों के पास बने डंपिंग स्थल से धूल, बदबू और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मानसून के दौरान स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। निवासियों ने बताया कि कुछ महीने पहले प्रशासन ने अधिकांश मलबा हटाकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी थी, लेकिन बाद में घेरा तोड़कर फिर से मलबा और कूड़ा डालना शुरू कर दिया गया। इससे आसपास रहने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि धूल के कारण श्वास और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

पार्थ सोसाइटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यपाल कांबोज ने प्रशासन से इस भूमि को विकसित कर अटल पार्क बनाने की मांग की। निवासियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचाने की बात कही। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध कब्जों, शराब के अहातों और जलभराव की समस्याएं भी उठाई गईं।
विज्ञापन

कोट्स-
डंपिंग स्थल को अटल पार्क में बदलने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है। -सत्यपाल कंबोज
बालकनी तक धूल और बदबू पहुंचती है, इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। -अजय सिन्हा
बारिश में कूड़ा सड़ेगा तो बीमारी फैलने का खतरा और बढ़ जाएगा। -डीपी मक्कड़, अध्यक्ष
इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और शराब के अहाते हटाने की जरूरत है। -प्रियंका पारीख
सर्विस लेन पर कब्जों और जलभराव से लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ती है। -हरदयाल डाबर
दिनदहाड़े मलबा डंप हो रहा है, इसे रोकने के लिए सख्त निगरानी जरूरी है। -आरबी मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed