{"_id":"64f88d17c2984bd856021956","slug":"remove-the-obstructions-of-the-elevated-road-of-hero-honda-chowk-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13784-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हीरो होंडा चौक की एलिवेटेड रोड की दूर करें रुकावटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हीरो होंडा चौक की एलिवेटेड रोड की दूर करें रुकावटें
विज्ञापन
जीएमडीए के सीईओ पहुंचे मौके पर, यूटिलिटी लाइनों को स्थानांतरित करने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक पर बनने वाले एलिवेटेड रोड के रास्ते में सभी रुकावटें जल्द से जल्द दूर कर ली जाएं। इसके लिए बुधवार को स्वयं गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे और यहां यूटिलिटी लाइनों का स्थानांतरण करवाने के लिए कहा। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था, ड्रेनेज, सीवरेज, ग्रीन बेल्ट व मलबा उठाने के आदेश दिए।
बुधवार को सीईओ पीसी मीणा नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों के साथ शहर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। सुबह 11 बजे अधिकारियों का काफिला लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से हीरो होंडा चौक पहुंचा फिर यहां से सेक्टर-37 पहुंचे। उन्होंने जीएमडीए के अधिकारियों से कहा कि वे एलीवेटिड रोड़ के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करें। सीवर, बिजली व पानी से संबंधित लाइनों का स्थानांतरण करवाएं।
निगम अधिकारियों से कहा कि इस क्षेत्र में जहां कहीं भी कूड़ा व मलबा पड़ा हुआ है, उसे तुरंत उठवाएं। अधिकारी सुनिश्चित करें कि सड़क के किनारे किसी भी हालत में कूड़ा व मलबा नहीं हो। अवैध रूप से कूड़ा व मलबा डालने वालों पर भी कार्यवाही हो। निर्माण कार्यों की प्रगति के निरीक्षण के समय सीईओ स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों तथा नागरिकों से भी मिले। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव व विजय यादव, चीफ इंजीनियर विशाल बंसल, जीएमडीए के चीफ इंजीनियर राजेश बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बसई फ्लाईओवर के साथ वाले ड्रेनेज का काम जल्द पूरा हो
सीईओ ने बसई फ्लाई ओवर के साथ चल रहे ड्रेनेज कार्य को भी जल्द पूरा करवाने कहा है, जिससे क्षेत्र में जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-4, रेलवे रोड, पालम विहार रोड, सेक्टर-23, डुंडाहेड़ा रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्रीन बेल्ट क्षेत्र आदि का दौरा किया। उन्होंने पालम विहार रोड़ पर फुठपाथ सुधारीकरण और ग्रीन वेल्ट के सौंदर्यीकरण के काम में भी तेजी लाने को कहा। उन्होंने खास तौर से नगर निगम अधिकारियों को हिदायत दी कि सड़कों पर मलबा, कूड़ा तथा बागवानी कचरा नहीं रहना चाहिए। जहां पर भी कूड़ा या मलबा पड़ा हुआ है, उसे तुरंत उठवाएं। ऐसी व्यवस्था करें कि दोबारा से वहां पर कूड़ा जमा ना हो। अवैध रूप से लगे होर्डिंग बोर्ड तथा साइन बोर्ड को हटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
लक्ष्मण विहार डिवाइडिंग रोग पर बनेगी ग्रीन बेल्ट
जीएमडीए अधिकारियों ने सीईओ को जानकारी दी कि सेक्टर-4-लक्ष्मण विहार डिवाइडिंग रोड पर ग्रीन बेल्ट के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जा रही है। इसके साथ ही एंबियंस मॉल से लेकर राजीव चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगती ग्रीन बेल्ट को भी विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। इसमें साइकिल ट्रैक, वॉकिंग ट्रैक, स्ट्रीट फर्नीचर व फव्वारे आदि लगाने का प्रावधान किया जाएगा।