फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Registration is not being done in Ayushman Bharat scheme, people are upset

आयुष्मान भारत योजना में नहीं हो पा रहा पंजीकरण, लोग परेशान

Tue, 21 Sep 2021 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Registration is not being done in Ayushman Bharat scheme, people are upset
गुरुग्राम। जिले में आयुष्मान भारत योजना का हाल बेहाल है। स्थिति यह है कि योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए 30 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान भारत पखवाड़ा चला रहा है, जबकि योजना के तहत पंजीकरण के इच्छुक लोगों को नागरिक अस्पताल से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां कर्मचारियों ने पंजीकरण करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों को नागरिक अस्पताल से खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में पता चला कि 6 माह से वेतन न मिलने के चलते कर्मचारी हड़ताल पर हैं। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत लाभार्थियों को सालाना 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। जिले में योजना के लाभार्थियों की संख्या काफी कम है, जिसको देखते हुए पात्र लाभार्थियों के योजना के तहत पंजीकरण के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलग-अलग कवायदें कर रहा है।
विज्ञापन

30 सितंबर तक चल रहा है पखवाड़ा
15 से 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके तहत पात्र लोगों का नागरिक अस्पताल व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में पंजीकरण किया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना राशन कार्ड व आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के आयुष्मान मित्र काउंटर पर पहुंच रहे थे लेकिन सभी को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। इस बारे में पूछने पर महिला कर्मचारी ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को पिछले 6 माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

358601 लोगों के बनाए जाने हैं गोल्डन कार्ड
योजना के तहत जिले में कुल 358601 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं, जिसमें से पिछले जुलाई के मध्य तक 91 हजार लोगों के कार्ड बन गए थे। वहीं, इस अवधि तक 29081 परिवारों के भी कार्ड बनाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई मध्य तक कुल 23 निजी व 11 शासकीय अस्पताल योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं, अब तक करीब 6500 लोगों का इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अस्पतालों में निशुल्क इलाज मिल चुका है।
वर्जन-
जानकारी मिली थी कि 30 सितंबर तक पंजीकरण के लिए अभियान चल रहा है। इसी को देखते हुए योजना के तहत पंजीकरण के लिए आया हूं। अभी यहां आकर पता चला कि कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। - अनुज, निवासी गाडौली
गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराना था। इसलिए नागरिक अस्पताल आया हूं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कार्ड नहीं बन पा रहा है। - नितिन, निवासी नई बस्ती

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कर्मचारियों की वेतन को लेकर कुछ समस्याएं थीं, जिसे दूर करा दिया गया है। अब आसानी से सभी पात्र लोग नागरिक अस्पताल में योजना के तहत पंजीकरण करा सकते हैं। - डॉ. नरेश गर्ग, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed