{"_id":"68b5f2bdefff13a36c025a0b","slug":"recommendation-of-fir-against-md-for-providing-fake-documents-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66195-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी दस्तावेज देने पर एमडी पर एफआईआर की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी दस्तावेज देने पर एमडी पर एफआईआर की सिफारिश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्वराज यादव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ फर्जी दस्तावेज देने पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश पुलिस को भेजी है। यह सिफारिश डीटीपीई की है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेसवे टावर्स के 21 फ्लैट के आवंटन को रद्द कर दिया था।
ओएसबी फ्लैट बायर्स एसोसिएशन ने इसके खिलाफ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक अमित खत्री को शिकायत दी थी। निदेशक अमित खत्री ने इस मामले में वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह से रिपोर्ट मांगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस निलंबन के बाद बिल्डर ने फ्लैट के आवंटन को रद्द किया है। इसको लेकर बिल्डर ने जो नोटिस जारी किया, वह फर्जी पाया गया।-- --
वर्जन
बिल्डर ने फ्लैट आवंटन रद्द करने के पब्लिक नोटिस से जुड़े फर्जी दस्तावेज वरिष्ठ नगर योजनाकार कार्यालय में जमा करवाए थे। ऐसे में ओशियन सेवन बिल्डटैक के प्रबंध निदेशक स्वराज सिंह यादव और प्रतिनिधि संजीव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज के लिए पुलिस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
- अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग।
-- --
लुक आउट सर्कुलर नहीं हुआ जारी
ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्वराज सिंह यादव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं हो सका। हालांकि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने बिल्डर के विदेश भागने का अंदेशा जताते हुए रविवार को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर लुक आउट सर्कुलर निकालने के लिए पुलिस को पत्र लिखा था। एचएसईएनबी गुरुग्राम के थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ मई 2025 में भी धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया गया था। बिल्डर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओशियन सेवन बिल्डटैक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक स्वराज यादव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार के खिलाफ फर्जी दस्तावेज देने पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश पुलिस को भेजी है। यह सिफारिश डीटीपीई की है। बिल्डर पर आरोप है कि उसने सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेसवे टावर्स के 21 फ्लैट के आवंटन को रद्द कर दिया था।
ओएसबी फ्लैट बायर्स एसोसिएशन ने इसके खिलाफ नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक अमित खत्री को शिकायत दी थी। निदेशक अमित खत्री ने इस मामले में वरिष्ठ नगर योजनाकार रेणुका सिंह से रिपोर्ट मांगी। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस निलंबन के बाद बिल्डर ने फ्लैट के आवंटन को रद्द किया है। इसको लेकर बिल्डर ने जो नोटिस जारी किया, वह फर्जी पाया गया।