फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ratan Sharma became the president of JJP in Gurugram assembly constituency, 35 member committee was also announced

गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में जजपा के अध्यक्ष बने रतन शर्मा, 35 सदस्यीय कमेटी भी की गई घोषित

Sun, 21 Nov 2021 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Ratan Sharma became the president of JJP in Gurugram assembly constituency, 35 member committee was also announced
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के लिए रतन शर्मा एडवोकेट को अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इससे पहले तावडू में अख्तर अली, सोहना में सतीश राघव, पटौदी में भरत सिंह नंबरदार, बादशाहपुर में नरेश दहिया को अध्यक्ष बनाया जा चुका है। सोहना विधानसभा सीट का इलाका बड़ा होने के कारण तावडू और सोहना के दो अलग अलग अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शमा रेस्टोरेंट में पार्टी के जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी ने गुरुग्राम में लंबे वक्त से सक्रिय रतन शर्मा को अध्यक्ष बनाया है। वह लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उनके साथ ही 36 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इसमें इंद्रपाल सल्ले को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन नाफरिया, धर्मेंद्र भारद्वाज और शकील अहमद को उपप्रधान बनाया गया है। मनजीत सिंह प्रधान महासचिव रहेंगे। सुनील धनखड़, सोनू कौशिक, साहब राम गौतम और संजीव अग्रवाल को सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही सतांशु सेन, सुनील स्वामी, बलराम रोहिल्ला, बाबूलाल शर्मा, चरण सिंह कटारिया, महेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, मनबीर शर्मा, ताहिर मलिक, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फुरकान, महेंद्र कादयान, आजाद खत्री, रतनलाल टकानिआ, गजराज सिंह, आबिद हुसैन, अनवर खान, कृष्ण शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, डा. सुमित गुप्ता, गोपाल शर्मा, आजाद नेहरा, उषा सैनी, संजय को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष रतन शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह से विचार विमर्श करने के बाद नई कमेटी तय हुई है। सभी लोग मिलजुल कर संगठन को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

जजपा के पूर्व विधायक रामवीर ने कहा कि तीन नए कृषि कानूनों की वापसी होना किसानों की जीत है। जिसमें पार्टी ने किसानों का पहले दिन से ही साथ दिया। किसानों को पूर्व विधायकों ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी है। वहीं, जजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिराज राणा ने कहा है कि नौ दिसंबर को झज्जर में पूरी पार्टी अपना तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए 23 नवंबर से गांव से शहर तक एक विस्तृत अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पार्टी के युवा कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। सभी बुजुर्गों को वहां कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया जाएगा। पार्टी के प्रभारी दिग्विजय सिंह चौटाला स्थापना दिवस समारोह को लेकर आगामी 23 नवंबर को बादशाहपुर में बैठक करेंगे। उसी दिन दोपहर तीन बजे पटौदी में बैठक होगी। 24 नवंबर को गुरुग्राम में और उसी दिन दोपहर तीन बजे सोहना की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed