फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rash started from the face spread all over the body then it can be measles rubella know the remedy

Measles Rubella: चेहरे से शुरू हुए दाने पूरे शरीर में फैल गए हैं तो ये मिजल रूबेला हो सकता है, जानें उपाय

Fri, 16 Jun 2023 06:16 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Jun 2023 06:16 PM IST
सार

कुछ वयस्कों को दाने दिखने से पहले सिरदर्द, गुलाबी आंख और सामान्य परेशानी भी हो सकती है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से टीकाकरण कर रहा है। 

विज्ञापन
rash started from the face spread all over the body then it can be measles rubella know the remedy
मिजल रूबेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन व्यस्कों को रूबेला होता है। उन्हें आमतौर पर हल्की बीमारी होती है। जिसमें निम्न-श्रेणी का बुखार, गले में खराश और दाने होते हैं जो चेहरे पर शुरू होते हैं और शरीर के बाकी हिस्सों में फैल जाते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।

विज्ञापन

यह बात शुक्रवार को डीसी की अध्यक्षता में मिजल रूबेला बीमारी के संदर्भ में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने कही। उन्होंने कहा कि कुछ वयस्कों को दाने दिखने से पहले सिरदर्द, गुलाबी आंख और सामान्य परेशानी भी हो सकती है। इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से टीकाकरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि रूबेला की रोकथाम के लिए गुरुग्राम जिले में पहली डोज की 118 व दूसरी डोज की 115 फीसदी कवरेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी निशांत कुमार यादव ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही इसके रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. अनुज गर्ग, एसएमओ डॉ. नीरू व डॉ. इंद्रजीत, रोडवेज से ट्रैफिक मैनेजर ऋतु शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed