{"_id":"5e0a39378ebc3e87a634139e","slug":"rapem-on-the-basis-of-marriage-gurgaon-news-noi4826338186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, केस दर्ज
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी से उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने स्टार्टअप शुरू करने के नाम पर युवती से करीब 3 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गया। सेक्टर-51 थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से दिल्ली निवासी युवती की वैवाहिक साइट से सेक्टर-53 निवासी जय सिंह से वर्ष 2018 में पहचान हुई थी। युवती एक निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी है जबकि जय सिंह का स्टार्टअप है। दोनों की बातचीत के बाद दोस्ती गहरी हो गई और प्यार में बदल गई। आरोप है कि अनेक बार जयसिंह ने उसे गुरुग्राम बुलवाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए कुछ रुपये उधार लिए। यह रुपये वापस करने के लिए उसने युवती को चेक दे दिए। युवती ने जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह फरार हो गया और युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। युवती ने रुपयों के लिए चेक जब बैंक खाते में जमा करवाया तो वह बाउंस हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार है।