फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rape with boy

एक रात शव के साथ सोया था पिता, डर के चलते उसे रेहड़ी पर ले जाकर फेंका

Sun, 23 Jun 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
rape with boy
एक रात शव के साथ सोया था पिता, डर के चलते उसे रेहड़ी पर ले जाकर फेंका
विज्ञापन

गुरुग्राम। मानसिक दिव्यांग किशोर की मौत की खबर उसके परिवार के लोगों को ही थी। पिता का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को उसकी मौत होने के बाद पूरी रात वह अपने बेटे के शव के साथ सोया था। वह पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की धमकी से इतना डर गए थे कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ निश्चय किया कि बेटे के शव को दूर कहीं फेेंक आएंगे। शुक्रवार को उन्होंने रेहड़ी पर ले जाकर बेटे के शव को खेड़कीदौला क्षेत्र में फेंक दिया।
पिता ने बताया कि जब वह थाने में गए थे तो पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर ले आए। थाने में ही पुलिसकमयों ने कार्रवाई की बजाय आरोपियेां के साथ समझौता कराने की कोशिश करने लगे। कहने लगे कि बेटा मानसिक तौर पर बीमार है यह कुछ भी कह सकता है। ये तीनों इसके इलाज का खर्चा उठा लेंगे। समझौता कर लो। इसके बाद वह अपने बेटे को लेकर वापस आ गया। बृहस्पतिवार को इलाज के अभाव में बेटे की मौत के बाद वह घर में उसके साथ ही सोया और अगले दिन रेहड़ी पर ले जाकर उसके शव को फेंक आया। हालांकि पुलिस इन आरोपों की जांच की जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

सौतेला बेटा था मृतक
रेहड़ी चलाने वाले पिता की पहली पत्नी से मृतक किशोर पैदा हुआ था। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली जिससे तीन बच्चे और थे। मानसिक दिव्यांग होने के चलते यह पूरे दिन घर के बाहर ही घुमता रहता था। पड़ोसियों के मुताबिक इसकी सौतली मां इसका खास ख्याल नहीं रखती थी। ऐसे में पिता ही इसका पूरा देखभाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में हुई दिक्कत
रविवार को मेडिकल बोर्ड से मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट के चलते दो दिनों से फ्रीजर और एसी बंद था। इसके चलते यहां रखे शव सड़ने लगे। यहां तैनात डॉक्टरों के मुताबिक इस संबंध में नागरिक अस्पताल प्रबंधन को शिकायत की जा चुकी है। अभी तक इनके मरम्मत का काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed