{"_id":"5e0cebd18ebc3e88026db0c9","slug":"rape-case-filed-in-gurugram-gurgaon-news-noi4830057103","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त संग घूमने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त संग घूमने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नए साल से पूर्व कासन की पहाड़ियों में दोस्त के साथ घूमने गई 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पहाड़ी पर आरोपियों ने किशोर को पकड़कर उसके सामने ही किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए। हालांकि दोनों पीड़ितों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और आरोपियों को दबोच लिया।
ग्रामीणों की सूचना पर महिला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ पोक्सो-6 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश करते हुए जेल भेज दिया। एसीपी महिला अपराध (दक्षिण) सुशीला ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल पर कोई वीडियो क्लिप नहीं मिला। आरोपियों के मोबाइल जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 31 दिसंबर को खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त के साथ कासन की पहाड़ियों में घूमने के लिए आई थी। दोनों पहाड़ी पर आगे चले गए। इस दौरान कासन गांव का रहने वाला श्रवण कुमार (35) अपने साथी बिहार मधुबनी निवासी नितेश कुमार मिश्रा (30) के साथ यहां पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने जब आरोपियों का विरोध किया तो वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।