{"_id":"6193ec1c545f743d7a2959a0","slug":"rape-attempt-with-11-year-old-minor-gurgaon-news-noi6161855198","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल के नाबालिग के साथ गांव के युवक ने किया ककुर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 साल के नाबालिग के साथ गांव के युवक ने किया ककुर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटौदी। पटौदी क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के नाबालिग के साथ गांव के ही युवक द्वारा कुकर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसको मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत नाबालिग लड़के की मां ने दी है। उनका आरोप गांव के ही युवक मीनी पर है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले उसका बेटा स्कूल से लौट रहा था। तभी रास्ते में आरोपी मिला और उसे जबरन अपने साथ पास के खेत में ले गया। वहां लड़के के कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की और कुकर्म का प्रयास किया। उसका बेटा रोने लगा तो उसे धमकी दी कि पुलिस या परिवार को बताया तो तुझे व परिवार को जान से मार दूंगा। लेकिन उसकी हरकत बढ़ने लगी और अक्सर स्कूल से लौटते समय उसके बेटे पर खेत में चलने का दबाव बनाने लगा था। बेटे ने परेशान होकर दो दिन पहले अपनी मां को यह बात बताई। महिला ने उसके घर जाकर उसकी मां से शिकायत की। आरोप है कि गलती मानने की बजाय आरोपी युवक लाठी लेकर महिला के पास आया और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी।