फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rap with girl arrested

किशोरी के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
rap with girl arrested
गुरुग्राम। महिला थाना पश्चिम ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला रविवार को दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता को उसकी दादी के घर से 10 दिन पहले ले आया था। उसने पीड़िता को अपने घर रखा था। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूल रूप से हाथरस उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने बताया कि वह बजघेड़ा थाना क्षेत्र में रहती है और पति के साथ रेहड़ी लगाती है। उनकी 14 वर्षीय बेटी का कुछ दिन पहले रवैया अचानक बदल गया। इस पर उन्हें पड़ोस में रहने वाले युवक मोहम्मद वसीम पर शक हुआ। महिला अपनी बेटी को हाथरस में दादी के घर करीब 13 दिन पहले छोड़कर आई थी।
विज्ञापन

उन्हें सूचना मिली कि 10 दिन पहले वसीम उसे दादी के घर से लेकर वापस गुरुग्राम आ गया है और अपने घर पर रखा हुआ है। उससे वह अपनी पत्नी की तरह बर्ताव कर रहा है। बेटी के दादी के घर न होने की सूचना मिलते ही अपने पति को पूरी बात बताई । इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की तो उनका शक सही निकला और किशोरी उनके घर से बरामद हो गई। इस पर उन्होंने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed