{"_id":"6130d4f38ebc3e7a2b18cb2f","slug":"rao-indrajeet-singh-will-be-honoured-by-6-villages-gurgaon-news-noi6023319101","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों के किसान करेंगे राव इंद्रजीत का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों के किसान करेंगे राव इंद्रजीत का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का मानेसर के आसपास स्थित छह गांवों के किसान जनसभा कर सम्मान करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी अधिकृत भूमि के वापसी को लेकर उन पर नोटिस आ रहे थे। जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी पीड़ित थे। केंद्रीय मंत्री सिंह ने किसानों की इस समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। साथ ही किसानों को समस्या से मुक्त करवाने में अहम भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री के मिले सहयोग के लिए किसानों ने निर्णय लिया है कि वह केंद्रीय मंत्री का गांव में बुलाकर स्वागत करेंगे और उनका आभार प्रकट करेंगे।
मानेसर के आसपास स्थित गांव बांस हरिया, ढाणा, बांस कुसला, कासन और मानेसर आदि की जमीन को प्रदेश सरकार द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था। किसान भूमि अधिग्रहण के कम मुआवजा को बढ़ाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक गए थे सर्वोच्च न्यायालय का फैसला किसानों के पक्ष में आ गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से सरकार उसे लागू नहीं कर रही थी। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद भी एचएसआईडीसी की ओर से कोर्ट में अपील की गई। किसानों को मुआवजा वापसी के नोटिस भेज दिए गए। अब समस्या का समाधान हो गया है। संवाद