{"_id":"68d4495842e28246d80dec01","slug":"rajiv-chowk-underpass-is-not-filled-with-water-rao-narbir-singh-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68164-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव चौक अंडरपास में नहीं भरे पानी : राव नरबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक अंडरपास में नहीं भरे पानी : राव नरबीर सिंह
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बुधवार को शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने निरीक्षण की शुरुआत राजीव चौक स्थित एनएमटी अंडरपास से की। यहां उन्होंने पैदल घूमकर सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी की स्थिति देखी और कहा कि अंडरपास में पानी भरने की समस्या बिल्कुल नहीं होनी चाहिए और सफाई व लाइट व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने हीरो होंडा चौक, बरामपुर रोड, बेगमपुर खटौला, नरसिंहपुर और खांडसा क्षेत्रों में सफाई, सीवर, जलनिकासी की व्यवस्था देखी। हाईवे की सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसीपी राजेश मोहन, अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव, जीएमडीए के चीफ इंजीनियर अरूण धनखड़ आदि मौजूद रहे।
लंदन की तरह गुरुग्राम में बनेगा बड़ा पार्क
राव नरबीर सिंह ने बताया कि गुरुग्राम निवेश का स्वाभाविक विकल्प बन गया है। यहां लंदन के हाइड पार्क की तरह बड़ा पार्क, इंडिया हैबिटेट सेंटर की तर्ज पर दो कन्वेंशन सेंटर बनाए जाएंगे। दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी गुरुग्राम में स्थापित की जा रही है। ब्यूरो