फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rainwater harvesting is mandatory on the roof of buildings of 100 square meters

Gurugram News: 100 वर्ग मीटर के भवनों की छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rainwater harvesting is mandatory on the roof of buildings of 100 square meters
डीसी ने वर्षा जल संचयन एवं भूजल पुनर्भरण का पालन करने के निर्देश दिए
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा सोसाइटियों में स्थापित रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए डीसी अजय कुमार ने लघु सचिवालय में विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) एवं भूजल पुनर्भरण (ग्राउंड वाटर रिचार्ज) का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।


डीसी अजय कुमार ने कहा कि जिन भवनों की छत का क्षेत्रफल 100 वर्ग मीटर या उससे अधिक है वहां वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य है। इसी प्रकार 500 वर्ग मीटर या उससे बड़े भूखंडों, ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज़ और सभी प्रकार की इमारतों में भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है ताकि जिले में गिरते जलस्तर को रोका जा सके।
विज्ञापन




डीसी ने स्पष्ट किया कि जहां-जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं वहां जीएमडीए, नगर निगम तथा अन्य संबंधित एजेंसियां सहयोग करेंगी। ये एजेंसियां निरीक्षण कर संबंधित आरडब्ल्यूए को आवश्यक सुझाव देंगी ताकि इन प्रणालियों को पुनः संचालित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि गुरुग्राम शहर और उसके आसपास के क्षेत्र में भूजल संसाधन को और कम होने से बचाने के लिए वर्षा जल संचयन संरचनाओं के समुचित कार्य को सुनिश्चित करना आवश्यक है जिसमें रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी शामिल है। निर्माण कार्य के दौरान इन प्रणालियों को इस तरह बनाया जाए कि केवल स्वच्छ वर्षा जल ही संग्रहित और उपयोग हो सके तथा दूषित या अपशिष्ट जल इसमें प्रवेश न कर पाए। बैठक में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और लोगों को जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed