फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rain made us wait, humidity increased the trouble

Gurugram News: बारिश ने कराया इंतजार, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rain made us wait, humidity increased the trouble
जिले में बादल तो छाए लेकिन नहीं हो रही बारिश, लोग बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के लोग इन दिनों भीषण उमस के कारण बारिश के इंतजार में हैं। रोजाना आसमान में बादल छाने के बावजूद बारिश नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। गर्मी के साथ-साथ बढ़ती नमी ने लोगों का हाल और भी खराब कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। अनुमान है कि तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसके अलावा तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे कुछ हद तक राहत मिल सकती है।


मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मदन के अनुसार, जिले में मानसून की दस्तक 28 जून से हो सकती है। इससे शहरवासियों को जल्द ही उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है। फिलहाल, लोग मानसून के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed