फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   railways employee raised voice against privatization

निजीकरण के विरोध में एकजुट रेलकर्मी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 14 Sep 2020 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
railways employee raised voice against privatization
गुरुग्राम। नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रेलवे को निजी हाथों में सौंप रही है।
विज्ञापन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर आयोजित बैठक में यूनियन के शाखाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, शाखा मंत्री राज कुमार ने बताया कि सरकार ने 55 साल की उम्र पूरा करने या 33 साल की नौकरी पूरी करने वालों को जबरन सेवानिवृत्ति देनी शुरू कर दी है। नई पेंशन स्कीम को लागू किया गया है, जिसके तहत कर्मचारियों को नाम मात्र की पेंशन मिल रही है। कोविड काल के दौरान कई रेलवे कर्मचारियों की मौत हो चुकी हैं, उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता नहीं दी गई। इसके साथ ही अब सरकार रेलवे की कमान निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। पहले ही 150 रेलवे स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपा जा चुका है। अब रेल संचालन को भी सौंप दिया तो यह न तो कर्मचारियों के हित में होगा और न ही यात्रियों के हित में होगा।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने सोमवार से एक सप्ताह तक जन जागरण अभियान चलाने की भी शुरूआत की। इसके तहत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर रेलवे कॉलोनी में बाइक, मशाल (टॉर्च) रैली निकालेंगे। साथ ही काले बिल्ले बांधकर काम करने और एक शाम 10 मिनट तक सभी बिजली बंद रखकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश, शाखा उपाध्यक्ष विमल कुमार वधवा, कुमारी दिव्या शर्मा, सोनू यादव, नरेश कुमार, नरेश चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed