फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Raid in Rajasthan in search of pistol supplier

Gurugram News: पिस्तौल दिलाने वाले की तलाश में राजस्थान में मारा छापा

Tue, 19 Nov 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Raid in Rajasthan in search of pistol supplier
वाहन चोर के सरगना की निशानदेही पर की गई कार्रवाई, पुलिस टीम पर चलाई थी गोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए सेक्टर-10 की टीम ने वाहन चोर गिरोह के सरगना की निशानदेही पर उसे हथियार उपलब्ध कराने वाले साथी की तलाश में राजस्थान लेकर गई है। पुलिस उसकी निशानदेही पर राजस्थान में छापा मार रही है। बता दें कि सीआईए सेक्टर-10 के प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रमाेद ने आरोपी को दबोचने के लिए तीन दिन पहले सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस टीम पर आरोपी ने गोली चलाई थी। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज कर उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

आरोपी से बरामद सामान


पुलिस ने आरोपी से एक कार, एक पिस्तौल, दो कारतूस, छह ईसीएम, की मेकिंग डिवाइस, एक प्रोग्रामिंग डिवाइस, एक मोबाइल फोन, शीशा तोड़ने की डिवाइस, गाड़ी की चाबियां, दो डोंगल, एक जैमर, चिपसेट, मदरबोर्ड, आठ नट खोलने वाली चाबियां, एक कट्टर, एक प्लास, एक पेचकस, 23 चाबियां, तीन स्केल इत्यादि सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक का करते हैं इस्तेमाल


एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि वह आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके न केवल कार की सेंट्रल लॉकिंग को हैक कर लेते हैं, बल्कि उसके सॉफ्टवेयर को बदलकर गाड़ी स्टार्ट कर लेते हैं। अपने साथियों से संपर्क करने के लिए मोबाइल के स्थान पर वॉकीटॉकी का इस्तेमाल करते हैं। अगर कभी यह लोग फंस जाते हैं तो अपने बचाव के लिए इन्होंने अपने पास हथियार रखे हुए हैं। ऐसे में वह फायरिंग करने से भी नहीं चूकते हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-गुरुग्राम में सक्रिय है गिरोह


एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी व इसके अन्य साथी गुरुग्राम, दिल्ली में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हैं। जिस क्रेटा कार में आरोपी सवार था, उसने यह कार अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बीते अक्तूबर माह में सफदरजंग एनक्लेव (दिल्ली) से चोरी की थी। वहीं, पिस्तौल को इसका अन्य साथी लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed