फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Radhika Murder Case: Father Killed Daughter After Son Marriage Proposal Got Rejected Twice

Radhika Murder: दो जगह से टूट गया था बेटे का रिश्ता... इस बात से खफा पिता ने की राधिका की हत्या; नया खुलासा

Sun, 12 Oct 2025 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Oct 2025 03:32 PM IST
सार

बैंडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी राधिका की हत्या में चार्जशीट में नया खुलासा हुआ है। बेटे का दो जगह से रिश्ता टूटने से खफा होकर पिता ने राधिका की हत्या की थी। भाई-बहन की चैट में राधिका ने मजाक में अपनी भी शादी कराने की बात लिखी थी।

विज्ञापन
Radhika Murder Case: Father Killed Daughter After Son Marriage Proposal Got Rejected Twice
राधिका यादव हत्याकांड - फोटो : एजेंसी

विस्तार

जिस बेटी को पढ़ा-लिखा काबिल बनाया उसी के काम के कारण बेटे का रिश्ता दो जगह बनते-बनते टूट गया था। इसी बात से परेशान होकर दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या की थी। इस बात का खुलासा कमिश्नरेट की पुलिस ने बैंडमिंटन की राष्ट्रीय खिलाड़ी राधिका की हत्या की जांच के बाद अदालत में दाखिल चार्जशीट में किया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम के सेक्टर-57 में रहने वाले दीपक यादव ने खाना बनाते समय अपने घर में 10 जुलाई को बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ था। 
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से राधिका की सहेलियों व उसके फोन पर संपर्क में रहने वाले 150 मोबाइल फोन की सीडीआर जांच की गई थी। इसके साथ ही लव जिहाद की बात आने पर उस एंगल पर भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूरी जांच में कहीं पर पुलिस को कुछ नहीं मिला है। पुलिस ने अपनी चार्जशीट भाई-बहन के चैट को शामिल किया है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि पिता की ओर से बेटे का रिश्ता टूटने के बाद दीपक ने अपनी बेटी पर पाबंदियां लगा दी थीं। जिस दौरान भाई-बहन के चैट में राधिका के लिए भी शादी कराने की बात लिखी थी। 

मामले की जांच कर रही टीम ने दीपक के दोस्तों से भी पूछताछ की है। इसके बाद इस नतीजे पर पहुंची कि राधिका की हत्या सम्मान के नाम पर ही की गई है। 17 अक्तूबर को अदालत में मामले की सुनवाई है। दीपक की ओर से वकील श्यामबीर होंगे।

राष्ट्रीय खिलाड़ी राधिका हत्याकांड की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी दीपक बेटी के काम से नाराज था। जिसके चलते परिवार में आने वाले रिश्तों पर असर पड़ रहा था। उसकी पाबंदियों को न मानने पर बेटी की हत्या को अंजाम दिया था। - यशवंत, एसीपी सदर, गुरुग्राम।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed