{"_id":"697a0e54dc2faba6620631dc","slug":"question-bank-and-lesson-plan-will-improve-class-3-mathematics-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78274-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रश्न बैंक और पाठ योजना से संवरेगी कक्षा-3 की गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रश्न बैंक और पाठ योजना से संवरेगी कक्षा-3 की गणित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डाइट गुरुग्राम में कक्षा-3 के लिए गणित विषय की प्रश्न बैंक एवं पाठ योजना तैयार करने के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की समन्वयक गणित प्राध्यापिका उषा देवी ने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यशाला आज से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसमें गुरुग्राम जिले के 30 जेबीटी शिक्षक भाग लेंगे। डाइट गुरुग्राम से गणित प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा एवं गणित प्राध्यापिका मोनिका यादव भी इस कार्यक्रम में संयोजक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस कार्यशाला में कक्षा-3 की गणित की पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न बैंक एवं पाठ योजना का निर्माण किया जाएगा, जो गणित अध्यापकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक महेंद्र, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघव, वरिष्ठ प्राध्यापिका सोना यादव और सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहेगा।