{"_id":"679918f1b75aac14b10c624a","slug":"public-transport-system-will-be-strengthened-by-metro-expansion-new-bus-depot-and-new-road-construction-projects-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-49513-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेट्रो विस्तार, नए बस डिपो और सड़क निर्माण की नई परियोजनाओं से सुदृढ़ होगी सार्वजनिक यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेट्रो विस्तार, नए बस डिपो और सड़क निर्माण की नई परियोजनाओं से सुदृढ़ होगी सार्वजनिक यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
-डीसी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर क्रियान्वित व नई परियोजनाओं की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। इस साल गुरुग्राम के समग्र विकास को पंख मिलेंगे। माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज व शीतला माता का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा। महानगर की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के क्रम में मेट्रो विस्तार निर्माण कार्य व अत्याधुनिक नागरिक अस्पताल की आधारशिला भी रखी जाएगी। उक्त बात डीसी अजय कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।
डीसी ने जिले में कनेक्टिविटी व रोड को लेकर क्रियान्वित तथा इस वर्ष शुरू होने वाली विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर बस अड्डे पर एलिवेटेड रोड व बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर बनाने का टेंडर खोला जाएगा। सोहना एक्सप्रेसवे से जेल रोड के चौड़ीकरण के लिए वन विभाग से मंजूरी ली जा रही है। पुराने शहर को मेट्रो से जोड़ने की परियोजना में जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क निर्माण व उसके चौड़ीकरण की प्रगति पर है। एनएचएआई द्वारा यूटिलिटी को शिफ्ट करने का एस्टीमेट मांगा गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनने वाले शहर के नए बस अड्डे के लिए एचएसआईडीसी द्वारा परिवहन विभाग को 15 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने का काम अंतिम चरण में है।
स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को समर्पित होगा यह वर्ष
डीसी ने कहा कि गुरुग्राम मिलेनियम सिटी होने के साथ साथ मेडिकल सिटी भी है। गुरुग्राम के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों इसके लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में इस वर्ष माता शीतला देवी श्राइन बोर्ड, नगर निगम गुरुग्राम व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अगस्त तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ साथ नागरिक अस्पताल के निर्माण पूर्व की प्रक्रिया जारी है। सीपीडब्ल्यूडी द्वारा टेंडर आमंत्रित किए गए हैं जोकि अगले माह के मध्य में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा व अध्यात्म के लिए भी महत्वपूर्ण होगा वर्ष 2025
डीसी ने बताया कि गुरुग्राम में यह वर्ष शिक्षा व अध्यात्म की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा। उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल शीतला देवी का मंदिर अक्तूबर में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के नए कैंपस में चार नए एकेडमिक ब्लॉक में से एक का काम पूरा हो चुका है। बचे तीनों का काम भी मार्च, जून व नवंबर में पूरा हो जाएगा।
सड़कों के जीर्णोद्धा पर जल्द शुरू होगा काम
डीसी ने कहा कि सड़कों के जीर्णोद्धार व अन्य परियोजनाओं जल्द काम तेज होंगे। सर्दी व ग्रेप की पाबंदियों के चलते विकास कार्यों को रोका गया था। मानसून में शहर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए जीएमडीए व नगर निगम द्वारा लगातार बैठक कर आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।