फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PSO misdeed by giving intoxicating drink to female security personnel

Gurugram News: महिला सुरक्षाकर्मी को नशीला पेय देकर पीएसओ ने किया दुष्कर्म

Sat, 15 Apr 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
PSO misdeed by giving intoxicating drink to female security personnel
बीपी लो होने की बात कह कर महिला को ले गया अपने कमरे पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 क्षेत्र में एक निजी कंपनी की महिला सुरक्षाकर्मी को नशीला पेय देकर कंपनी पीएसओ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद उसका अदालत में बयान दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस को दी शिकायत में बिहार की रहने वाली पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ रहती है। वह निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी है। बीती 12 अप्रैल को वह ड्यूटी के बाद सायं करीब 7 बजे अपने घर की ओर जा रही थी। वह हीरो होंडा चौक पहुंची तो उसका कंपनी का पीएसओ रोहताश सिंह बाइक लेकर आया। रोहताश सिंह ने महिला को कोल्ड ड्रिंक दी। जिसके पीते ही महिला को चक्कर आने लगे तो रोहताश ने कहा कि बीपी लो होने के चलते ऐसा हो रहा होगा। इसके बाद रोहताश उसे गांव खांडसा की ओर किसी कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं रोहताश ने किसी को इस बाबत बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रोहताश उसे वापस वहीं रोड पर छोड़कर चला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed