फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   protest against the private bus services

निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2019 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
protest against the private bus services
निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निजी बसों के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को गुुरुग्राम डिपो के मुख्य गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी गुरुग्राम डिपो की सभी यूनियन अध्यक्ष दयानंद यादव व करण सिंह ने की।
जगदीप लाठर ने कहा कि हरियाणा सरकार 700 निजी बसों को हायर करने की पॉलिसी को रद्द करे। 510 बसों को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को रद्द करनेे के लिए विधानसभा और न्यायालय में सरकार वादा कर चुकी है, लेकिन अब आरटीए के माध्यम से 510 बसों का पंजीकरण करने का पत्र जारी कर चुकी है। ऐसा करके सरकार इस पॉलिसी को लागू करने के लिए दोहरा रवैया अपना रही है, जो प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करने की साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने नवगठित सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पॉलिसी की सिरे से रद्द करके रोडवेज बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाए। आज प्रदेश की जनसंख्या के आधार पर जनता को 14 हजार रोडवेज बसों की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश के 84000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और प्रदेश की जनता, छात्र -छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। सरकार से मांग करते हुए कहा कि नवगठित सरकार रोडवेज कर्मचारियों की मांगों जैसे परिचालक का ग्रेड बढ़ाने, कर्मशाला स्टाफ की काटी गई छुट्टियां दोबारा लागू करने, खाली पड़े पदों पर पक्की भर्ती करने जैसी सभी मांगों को जल्द से जल्द वार्ता के माध्यम से पूरा करने का काम करे अन्यथा मजबूरी में कर्मचारियों को आंदोलन की राह पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed