फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prostitution revealed under the cover of spa, manager arrested

गुरुग्राम : स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 07:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 19 Jun 2020 07:21 PM IST
सार

  • पुलिस ने मौके से दो युवकों और 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

विज्ञापन
Prostitution revealed under the cover of spa, manager arrested
spa

विस्तार

सेक्टर-14 बैंक मार्केट में महिला थाना पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से 2 युवकों व 6 युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया। एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि मैनेजर की बहन स्पा संचालित कर रही थी, जो अब फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


एसीपी प्रीतपाल ने बताया कि बुधवार को महिला थाना (पश्चिम) को सूचना मिली कि सेक्टर-14 बैंक मार्केट में ऑस्कर नाम से स्पा चलाया जा रहा है। जबकि जिला प्रशासन के आदेशानुसार अभी तक स्पा सेंटरों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि स्पा की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस टीम ने नकली ग्राहक बनाकर स्पा में पुलिसकर्मी को भेजा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी के इशारे पर टीम ने स्पा में छापा मारा तो अफरातफरी मच गई। टीम ने मौके से 2 युवक व 6 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने स्पा मैनेजर दार्जलिंग निवासी उमेश को गिरफ्तार किया। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इस स्पा का लाइसेंस था या नहीं। पुलिस स्पा संचालिका महिला कि तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed