{"_id":"64a81c825b47ec14400b2a94","slug":"programs-being-organized-under-cultural-fest-in-schools-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-9134-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूलों में सांस्कृतिक फेस्ट के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूलों में सांस्कृतिक फेस्ट के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम
Fri, 07 Jul 2023 07:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में सांस्कृतिक फेस्ट के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम
- शिक्षा विभाग ने जारी किया कार्यक्रमों के लिए स्कूलों को बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पांचवीं से आठवीं कक्षा और नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूली स्तर, खंड स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर तक सांस्कृतिक फेस्ट-2023 आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक फेस्ट में सरकारी स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। स्कूली स्तर पर राजकीय मिडिल, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक व मॉडल संस्कृति स्कूलों के लिए विभाग की ओर से बजट जारी किया गया है। गुरुग्राम में 85 मिडिल, 29 माध्यमिक व 98 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं।
शिक्षा विभाग ने राजकीय मिडिल स्कूलों के लिए दो-दो हजार रुपये और राजकीय माध्यमिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को चार-चार हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई है। इसी राशि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाना होगा। इसमें कार्यक्रम की व्यवस्था के साथ-साथ विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी करना होगा। स्कूली स्तर पर ये प्रतियोगिताएं जुलाई माह में ही करवानी होगी। स्कूली स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में एकल नृत्य, समूह नृत्य व रागिनी को शामिल किया गया है। स्कूली स्तर पर विजेता टीमों को खंड स्तरीय पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि स्कूली स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। शिक्षा निदेशालय की तरफ से बजट जारी किया जा चुका है। इस बजट पर स्कूल को कार्यक्रम का प्रबंध व पुरस्कार राशि की व्यवस्था करनी होगी। इसके बारे में स्कूल प्रभारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।