फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Procurement of Kharif crops will start from tomorrow, make preparations in the markets

Gurugram News: कल से शुरू होगी खरीफ फसलों की खरीद, मंडियों में कर लें तैयारी

Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Procurement of Kharif crops will start from tomorrow, make preparations in the markets
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कल से जिले में खरीफ की फसलों की खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त से सभी तैयारियां करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना, लोक निर्माण विभाग की सड़कों, मेरी फसल मेरा ब्योरा, मंडियों में फसल खरीद सुनिश्चित करने, मेरी माटी-मेरा देश, लिंगानुपात सहित महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा भी की।
प्रशासन की ओर से बैठक में बताया गया कि पोर्टल पर दर्ज फसलों का कुछ डाटा मिसमैच है। उपायुक्त ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर डेटा ठीक करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही जिला के जिन किसानों की फसल का डेटा मिसमैच है। वे भी कटाई से पहले जिला कार्यालय में जाकर अपना डाटा सही करवा लें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि सोमवार से खरीद की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी ऐसे में सभी मंडियों में आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं। खरीद आरंभ होने से पहले सभी मंडियों में पिछले वर्ष का स्टॉक अवश्य चेक कर लें। नमी मापने वाले मीटरों की कैलिब्रेशन करवाने जैसी तैयारी अभी पूरी कर लें। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने, आवश्यक कंप्यूटर उपकरण और डेटा एंट्री ऑपरेटरों के साथ-साथ निर्बाध इंटरनेट सुविधा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सभी व्यवस्थाएं मौजूदा मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला में जिन सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य के टेंडर हो चुके हैं, उनके कार्य आवंटित किए जाएं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला में 50 सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 48 सड़कों का टेंडर किया जा चुका है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed