फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Process of consultant selection started for elevated road

Gurugram News: एलिवेटेड रोड के लिए कंसलटेंट चयन की प्रक्रिया शुरू

Wed, 06 Sep 2023 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Process of consultant selection started for elevated road
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर में चल रहे कुछ बड़े विकास कार्यों को अगले कुछ दिनों में रफ्तार मिलने जा रही है। इनमें दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सड़क सुधारीकरण परियोजना के तहत मानेसर में एलिवेटेड सड़क के निर्माण का काम जल्द शुरू हो सकता है। इसके लिए कंसलटेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसके अलावा हीरो हौंडा चौक से लेकर उमंग भारद्वाज चौक तक भी एलिवेटेड रोड बनाने का काम होना है। इसके लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) की ओर से सार्वजनिक सुविधाओं को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। इस रूट पर मेट्रो आने के कारण मेट्रो अधिकारियों से पिलर के साइज को लेकर भी चर्चा जारी है। इसके साथ ही बिलासपुर पर फ्लाईओवर निर्माण के कार्य के चलते सर्विस लेन पर किए जाने वाला काम भी गति पकड़ सकता है। यहां पर बनने वाले फ्लाई ओवर के मेन कैरिजवे के निर्माण के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम चल रहा है। हाईवे के बिलासपुर चौक से प्रतिदिन करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक योगेश पाठक कहते हैं कि फ्लाई ओवर की कुल लंबाई 650 मीटर है। सरफेस के लिए सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन बनाई जाएगी। फ्लाईओवर की चौड़ाई उतनी ही रहेगी, जितनी फिलहाल है। फ्लाईओवर का निर्माण जून 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed