{"_id":"685d8a16a7dec5b95203eb9c","slug":"problems-in-the-grain-market-will-be-solved-soon-tanwar-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-60936-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में समस्याओं का जल्द होगा समाधान : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में समस्याओं का जल्द होगा समाधान : तंवर
विज्ञापन
विधायक ने मंडी में व्यापारियों की सुनीं समस्या, अफसरों को दिए निर्देश
सोहना। सोहना अनाज मंडी में आ रही समस्याओं का समाधान जल्द ही करा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने कस्बे की अनाज मंडी में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की है।
बृहस्पतिवार को कस्बे की अनाज मंडी की समस्याओं को लेकर हुई बैठक में विधायक तेजपाल तंवर मौजूद रहे। व्यापारियों ने उनके समक्ष मंडी में सफाई, शौचालय आदि समस्याएं रखीं। इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि व्यापारी अतिक्रमण को बढ़ावा न दें, बल्कि प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने मंडी में लगे टीन शेडों को कम करने के लिए भी कहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष बंसल, भाजपा मंडल प्रधान सौरभ सिंगला, व्यापार मंडल संघ प्रधान मनोज बजरंगी, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान महेश आर्य, विकास गुप्ता, लाला यादराम, उमेश जुनेजा आदि के अलावा काफी व्यापारी मौजूद रहे। संवाद