फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Problems are not being solved in the municipal corporation camp

Gurugram News: नगर निगम के शिविर में नहीं हो रहा समस्याओं का समाधान

Fri, 25 Oct 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Problems are not being solved in the municipal corporation camp
लावारिस पशुओं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित शिकायतें भी पहुंचीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम के समाधान शिविर में शिकायतकर्ताओं को तत्काल समाधान नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में 56 शिकायतें आईं। अन्य शिकायतें दर्ज करके संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए कहा गया। बीते चार दिन में शिविर में करीब 12 शिकायतों का ही मौके पर समाधान किया गया है। लोगों का आरोप है कि शिकायतें लेकर निगम अधिकारी सिर्फ अपने पास रख रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
शुक्रवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को सुन रहे थे। इस दौरान शिकायतकर्ता देवेश व निहारिका ने शिकायत रखी कि उनकी प्रॉपर्टी ओल्ड दिल्ली रोड स्थित रोनक विला में है, लेकिन अभी तक उसकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनी है। निगमायुक्त ने तुरंत ही संबंधित जोनल टैक्सेशन अधिकारी से मौके पर ही सभी प्रक्रियाएं पूरी करके प्रॉपर्टी आईडी संबंधी दस्तावेज शिकायतकर्ता को सौंपे। इसी तरह राजेन्द्रा पार्क निवासी शिकायतकर्ता ओमप्रकाश और मनोहर नगर निवासी नीलम की प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार संबंधी शिकायत का समाधान भी मौके पर हुआ। रतन गार्डन के रहने वाले आरएस दुआ पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायत लेकर शिविर में पहुंचे थे। निगमायुक्त ने शुक्रवार शाम तक शिकायत का समाधान के निर्देश दिए और तब तक उनके यहां निशुल्क पानी टैंकर भिजवाने की व्यवस्था को कहा। सुखराली में अतिक्रमण संबंधी शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सदर बाजार के व्यापारियों ने भी निगमायुक्त से बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने, सीसीटीवी व सफाई व्यवस्था के साथ बाजार में एंटी स्मॉग गन से पानी का नियमित छिड़काव करने की बात कही।
विज्ञापन

समाधान शिविर में लावारिस पशुओं, जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित शिकायतें भी आईं। निगमायुक्त ने चीफ मेडिकल ऑफिसर डाॅ. आशीष सिंगला से कहा कि लावारिस पशुओं को पकड़ने वाली टीमों को लगातार कार्रवाई के लिए लगाएं। कोई व्यक्ति कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र से संबंधित शिकायतों का भी त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::
शिविर में तुरंत हल हो सकने वाली शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया है। जिन शिकायतों के समाधान में समय लगना है, उनकी समयसीमा निर्धारित करके शिकायतकर्ताओं को बताया गया है। - डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, निगमायुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।


ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्

चौथे दिन नगर निगम मानेसर में पहुंचीं 11 शिकायतें

गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में 11 शिकायतें पहुंचीं। अधिकतर शिकायतें सिविल कार्याें से संबंधित रहीं। आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने इन शिकायतों को सुनने के बाद डिविजन वाइज संबंधित एक्सईएन को भेजा और राइट टू सर्विस की समय सीमा के भीतर जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

शिकायतों में गांव गढ़ी हरसरू में वेयरहाउस को अधिकृत करवाने, निजी जमीन से सीवर व स्ट्रीट लाइट हटवाने, गांव नखड़ौला में जोहड़ की पैमाइश, गांव कासन की बीपीएल काॅलोनी में गलियों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट लगवाने, गांव बांस हरिया में सीवर सफाई, गांव नाहरपुर कासन की हरिजन बस्ती में सीवर व पानी कनेक्शन करवाने, गांव भांगरौला में पंचायती जमीन को कब्जा मुक्त करवाने सहित अन्य रहीं। आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सभी शिकायतों को अधिकारियों को भेजकर 10 दिन के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। संवाद

ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्ण्
प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

गुरुग्राम। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में सरकार द्वारा निर्देशित जिले के चारों ब्लाॅकों में समाधान शिविर का 22 अक्तूबर से आयोजन किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में जनता पहुंचकर अपनी समस्याओं का शीघ्रता और मौके पर समाधान करवा सकती है। प्रत्येक कार्य दिवस पर ये शिविर प्रातः 9 से 11 बजे तक एक महीने तक लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।


उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से स्वामित्व योजना व प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को हर ब्लाॅक के बीडीपीओ कार्यालय, नगर परिषद सोहना व पटौदी सहित नगर पालिका फर्रुखनगर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को उपरोक्त सभी स्थानों पर 16 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा निवारण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article