फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priyanka Gandhi will live in Gurugram's posh society

गुरुग्राम की पॉश अरालियाज सोसाइटी में परिवार संग रहेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

Wed, 22 Jul 2020 09:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will live in Gurugram's posh society
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का नया आशियाना गुरुग्राम में होगा। वे परिवार सहित यहां सेक्टर 42 स्थित पॉश डीएलएफ अरालियाज में परिवार के साथ रहेंगी। हालांकि वे यहां दो से तीन माह तक ही रहेंगी। दरअसल, सरकारी बंगला खाली करने के बाद प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ जिस घर में रहने का निर्णय किया है, उसकी मरम्मत चल रही है। ऐसे में उन्होंने गुरुग्राम की इस सोसाइटी में रहने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा के चलते 1997 से नई दिल्ली इलाके में लोदी एस्टेट का 35 नंबर सरकारी बंगला अलॉट था। कुछ महीने पहले उनकी एसपीजी सुरक्षा हटाकर जेड प्लस कर दिया गया है। इसके बाद, केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने 1 जुलाई को नोटिस जारी कर 31 जुलाई तक सरकारी घर खाली करने का नोटिस दिया था। प्रियंका को यह बंगला खाली करना होगा। सूत्रों के अनुसार, अरलियाज में प्रियंका के आने से पहले ही सीआरपीएफ के जवानों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अधिकारी व जवान लगातार निरीक्षण के लिए आ रहे हैं। सोसाइटी में प्रियंका व उनके परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि उनका कुछ सामान सोसाइटी में शिफ्ट भी हो गया है। फिलहाल इस मुद्दे पर बोलने को कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सबसे महंगी और पॉश मानी जाती है अरालियाज
प्रियंका जिस सोसाइटी में रहने आ रही हैं, उसे गुरुग्राम में सबसे महंगी और पॉश माना जाता है। यह सोसाइटी कई लेयर सिक्योरिटी को फॉलो करती है। किसी व्यक्ति के अंदर जाने से पहले रेजिडेंट एक मैसेज विजिटर के पास भेजेगा। उस मैसेज से पास कोड जेनरेट होगा। उससे ओटीपी मिलेगा। उस ओटीपी को एंटर करने के बाद अंदर जाने दिया जाता है। सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से इस सोसाइटी का नाम गुरुग्राम की मंगोलियाज के साथ आता है। उसमें भी कई दिग्गज नेता और रईस रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सोसाइटी की खूबियां
- अरालियाज सोसाइटी डीएलएफ इलाके में है। यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
- जब तक फ्लैट मालिक की अनुमति न हो, अरालियाज परिसर में ही प्रवेश नहीं मिलता है। फ्लैट में पहुंच पाना तो दूर की बात है।
- फ्लैट में प्रवेश से पहले किसी भी आगंतुक को त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed