फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private hospitals OPD not open today

निजी अस्पतालों की आज नहीं खुलेगी ओपीडी

Sun, 16 Jun 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Private hospitals OPD not open today
निजी अस्पतालों की आज नहीं खुलेगी ओपीडी
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर निजी अस्पतालों के डॉक्टर सोमवार सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान निजी अस्पतालों व क्लिनिक की ओपीडी बंद रहेंगी। हड़ताल के दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही चालू रहेंगी, ऐसे में सोमवार को मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने नागरिक अस्पताल को खुले रखने का फैसला लिया है। मरीज नागरिक अस्पताल सहित 32 पीएचसी व सीएचसी में अपना इलाज करवा सकेंगे।
आईएमए के पूर्व जिला प्रधान दिनेश हंस ने कहा कि आए दिन डॉक्टरों के साथ मार-पिटाई की घटनाएं सामने आ रही हैं। डॉक्टरों में भय का माहौल बन गया है। इस तरह की घटनाओं के बाद अब डॉक्टर गंभीर स्थिति के मरीजों का इलाज करने से भी कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अस्पताल परिसर में हिंसा और डॉक्टरों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का कानून पारित करना चाहिए। एसोसिएशन इसी मांग को लेकर हड़ताल पर रहेगा। केवल आपातकाल में भी जैसे सड़क हादसे या किसी गंभीर स्थिति में लाए गए मरीज को ही इलाज मिलेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सोमवार को प्रेसवार्ता कर आगे की योजना के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का अवकाश रद्द
सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि आईएमए की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी डॉक्टरों के सोमवार का संत कबीर दास जयंती का अवकाश रद्द कर दिया है। सरकारी अस्पतालों में तैनात सभी डॉक्टर और स्टाफ सोमवार को ड्यूटी पर रहेंगे, जिससे लोगों को निजी डॉक्टरों की हड़ताल के कारण परेशानी न हो। मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते अतिरिक्त डॉक्टरों की टीम को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed