फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private companies will be able to add their names next to metro stations

Gurugram News: निजी कंपनियां जोड़ सकेंगी मेट्रो स्टेशनों के आगे अपना नाम

Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private companies will be able to add their names next to metro stations
जीएमआरएल मेट्रो स्टेशनों के आसपास जमीन चाहती है ताकि कामर्शियल उपयोग किया जा सके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) मेट्रो स्टेशनों के पास जमीन लेकर उस पर मॉल, ऑफिस आदि बनाकर अपने राजस्व में बढ़ोत्तरी करने की योजना पर काम कर रही। इसके लिए जीएमआरएल सरकार से जमीन की मांग करेगी। जीएमआरएल के अनुसार केवल टिकट बिक्री से संचालन, रखरखाव और विस्तार की सभी लागत पूरी नहीं होती। ऐसे अतिरिक्त राजस्व वाणिज्यिक विकास के जरिये उत्पन्न किया जा सकता है। मेट्रो स्टेशनों के नामकरण अधिकार जैसे उपायों से आय का स्रोत बढ़ता है
जीएमआएल के अनुसार जब भी मेट्रो बनती है, उसके आस-पास की संपत्तियों के दाम बढ़ जाता हैं। जीएमआरएल इस मूल्य वृद्धि से लाभ उठाना चाहता है, मेट्रो स्टेशनों के पास भूमि लेकर उस पर मॉल, ऑफिस आदि बना सकता है या किराये पर दे सकता है। जीएमआएल स्टेशनों के भीतर दुकानें, नामकरण अधिकार जैसे उपायों से आय का स्रोत मिलता है। ऐसे में जीएमआरएल हरियाणा सरकार से मेट्रो कॉरिडोर के पास जमीन आवंटित करने का अनुरोध करेगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में यात्रियों की संख्या और राजस्व बढ़ाने को लेकर कई कदम उठा रहा है। इसमें स्टेशनों के विकास, स्टेशन के नामकरण अधिकार, विज्ञापन और आवासीय-कामर्शियल क्षेत्रों के लिए बेहतर जुड़ाव उपलब्ध कराना समेत अन्य कदम शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.50 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर पर काम चल रहा है। जीएमआरएल रूट पर यात्रियों की संख्या और राजस्व बढ़ाने पर काम कर रहा है। जीएमआरएल और उसके स्टॉक होल्डर के बीच मार्च में अहम बैठक हुई थी। इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो कनेक्टिविटी के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। संशोधित हरियाणा ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति 2016 के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी लाइन (टीओडी जोन) के दोनों ओर 800 मीटर का प्रभाव क्षेत्र निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed