फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Prisoner commits suicide by hanging in Bhondsi jail

गुरुग्राम : भोंडसी जेल में फंदा लगाकर बंदी ने की आत्महत्या

Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 12 Dec 2021 10:51 PM IST
सार

जेल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची भोंडसी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।

विज्ञापन
Prisoner commits suicide by hanging in Bhondsi jail
भीम सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुग्राम की भोंडसी जेल में रविवार तड़के जेल में एक बंदी ने बाथरूम में चादर के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची भोंडसी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक बंदी हत्या के मामले में जेल में बंद था। मजिस्ट्रेट के समक्ष पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जेल वार्डन सुबह निरीक्षण करने के लिए निकले थे। इस दौरान देखा कि बाथरूम का दरवाजा बंद है। दरवाजा खोलने पर देखा कि बंदी भीम सिंह (29) निवासी हिलालपुर थाना रोजका मेव हालाबाद सोहना फ्रेंड्स कॉलोनी चादर के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर शव गुरुग्राम के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी भोंडसी जगबीर का कहना है कि जेल के वार्डन की ओर से सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि बैरक नंबर 4 में एक बंदी ने बाथरूम में फंदा लगा लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले को लेकर मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed