{"_id":"69ebbbb194fd8d1d0e0a1344","slug":"preparations-underway-to-curb-pollution-in-manesar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85872-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त द्वारा गठित विशेष कमेटी ने क्षेत्र का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के सेक्टर-78, 79 और गांव नौरंगपुर के लोगों को जल्द ही धूल और वायु प्रदूषण से राहत मिल सकती है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने विशेष कमेटी का गठन किया है, जिसने क्षेत्र का निरीक्षण भी किया है।
शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव, डीटीपी राजेंद्र शर्मा, स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन निजेश और एसडीओ विपिन बूरा सहित टीम ने नौरंगपुर को एनएच-48 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि करीब एक किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर लगातार धूल उड़ने का मुख्य कारण निर्माण कार्य और आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) प्लांट हैं। इसके अलावा कुछ स्थानों पर सड़क टूटी हुई होने से भी धूल ज्यादा उड़ रही है।
विज्ञापन
टीम ने यह भी देखा कि कुछ बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य नियमों का पालन किए बिना किया जा रहा है, जिससे प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है।
फिलहाल, नगर निगम ने अस्थायी तौर पर पानी का छिड़काव करने और सड़क की सफाई स्वीपिंग मशीन से कराने का निर्णय लिया है, ताकि धूल को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।
कमेटी को एक सप्ताह के भीतर अपनी पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में प्रदूषण कम करना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।