फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparations begin for Navratri at Sheetla Mata Temple

शीतला माता मंदिर में शुरू हुई नवरात्र की तैयारियां

Sun, 11 Apr 2021 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Navratri at Sheetla Mata Temple
शीतला माता मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को माइक के जरिए मॉस्क लगाने क? - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में लगने वाले चैत्र मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 13 तारीख से शुरू हो रही नवरात्र को देखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है तो वहीं कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की विशेष तौर पर ड्यूटी लगाई जा रही है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र पर कोरोना संक्रमण का साया है, जिसको देखते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को कोरोना बचाव के मानकों का हर हाल में पालन करना होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए मंदिर में प्रवेश के लिए फुटओवर ब्रिज पर गोले बनाए जा चुके हैं। वहीं, मंदिर परिसर में प्रवेश करने के लिए मास्क को अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क के भक्तगण मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। जिला प्रशासन और शीतला माता श्राइन बोर्ड ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

केवल फुटओवर ब्रिज से मिलेगा प्रवेश
मंदिर प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्र में माता के दर्शन के लिए भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिए मंदिर के दोनों दरवाजों पर भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। केवल पुल से ही भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। इसी के साथ ही मंदिर में लगे हुए स्वयंसेवक लोगों के हाथ सैनिटाइज करा रहे हैं। कोरोना को ध्यान में रखकर 15 फुट की दूरी से माता के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
मंदिर परिसर के अंदर व बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। पूरा मंदिर परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर लगभग 50 कैमरे लगे हुए हैं और सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए रूम बनाया गया है। आगजनी आदि की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां हमेशा मंदिर परिसर में तैनात की गई हैं। मेले के दिनों में मंदिर परिसर के अंदर व बाहर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed