फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Preparation to run double decker trolley bus between Delhi-Manesar

दिल्ली-मानेसर के बीच डबल डेकर ट्राली बस चलाने की तैयारी

Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run double decker trolley bus between Delhi-Manesar
गुरुग्राम। दिल्ली से मानेसर के बीच अब डबल डेकर ट्राली बस चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से प्रस्ताव मांगा लिया है।
विज्ञापन

प्रदेश की तीन सड़का परियोजनाओं का लोकार्पण करने आए नितिन गडकरी ने खुले दिल से मुख्यमंत्री की इस मांग को स्वीकारोक्ति प्रदान की। गडकरी ने पहले इस रूट पर पॉड टैक्सी चलाने की घोषणा की थी। दुष्यंत चौटाला ने गडकरी को उनकी घोषणा याद दिलाई तो बीच में अपना संबोधन देने आए मुख्यमंत्री मनोहन लाल ने इस प्रस्ताव के बदले ट्राली बस चलाने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री ने कहा टैक्सी में एक बार में पांच से दस लोग की यात्रा कर सकेंगे। ऐसे में यह योजना ज्यादा खर्चीली होगी। लिहाजा केबल के सहारे के ट्राली बस की योजना पर विचार किया जाए, जिसमें एक बार में 50 यात्री सफर कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीजल बस चलाने का खर्च 100 से 110 रुपये प्रति किलोमीटर है, जबकि इलेक्ट्रिक एसी बस का खर्च 43 रुपये प्रति किलोमीटर ही है। ट्राली बस का खर्च तो इससे भी कम 30 से 41 रुपये प्रति किलोमीटर ही है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर नितिन गडकरी ने कहा कि मैं हवा में चलने वाली डबल डेकर बस चलाने को तैयार हूं। आप प्रस्ताव भेजिए। उन्होंने कहा कि उनकी घोषणा के बाद सरकार ने पॉड टैक्सी का प्रस्ताव आज तक नहीं भेजा है। गडकरी ने कहा कि डबल डेकर बस के लिए प्रदेश सरकार जीएसटी में राहत दे और बिजली में मदद करे तो हम असंभव लगने वाले काम को कम समय में ही संभव कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें प्रदेश सरकार से एक रूपये की मदद नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed