{"_id":"5f64f5198ebc3eb707597f36","slug":"preparation-to-increase-collector-rate-gurgaon-news-noi536955029","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन
कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में चल रहे मंदी के दौर के बीच जिला प्रशासन ने दूसरे चरण के कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रशासन ने मसौदा तैयार कर लिया है। इस पर आम जनता की आपत्ति एवं सुझाव मांगे हैं। नए कलेक्टर रेट 10 अक्तूबर से लागू होंगे। प्रशासन ने जिले में हाईवे एवं प्रमुख सड़कों के साथ बसी कॉलोनियों और सेक्टरों में कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी की है। खास बात यह है कि गुरुग्राम तहसील के तहत आने वाली एक भी कॉलोनी एवं सेक्टरों में कलेक्टर रेट नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम तहसील की कॉलोनियों एवं सेक्टरों में पहले ही कलेक्टर रेट अधिक है। जिला प्रशासन ने करीब 100 कॉलोनियों के कलेक्टर रेट में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इलाके के लोगों की आपत्ति एवं सुझाव पर विचार करने के बाद इस सूची से कुछ कॉलोनियां कम होने की संभावना है। इसी तरह रेट की दरों में भी कमी हो सकती है।
जिला प्रशासन ने अपनी की वेबसाइट www.gurugram.gov.in पर प्रस्तावित कलेक्टर रेट की सूची अपलोड की है। जिला उपायुक्त अमित खत्री ने बताया कि इन प्रस्तावित कलेक्टर रेट पर जिले का कोई भी व्यक्ति आपत्ति जताने के अलावा सुझाव दे सकता है। लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय की एचआरए शाखा (कमरा नंबर 212) में आपत्ति एवं सुझाव भेज सकते हैं। इसके बाद किसी भी व्यक्ति की आपत्ति एवं सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो