{"_id":"684476042ff5e819e1092d51","slug":"prayers-were-offered-for-peace-and-brotherhood-eid-ul-azha-was-celebrated-with-joy-throughout-the-district-gurgaon-news-c-25-1-mwt1003-103923-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-अजहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाई गई ईद-उल-अजहा
विज्ञापन
जिले के सभी मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को दी ईद की शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह/फिरोजपुर झिरका/ तावडू/नगीना/पुनहाना। जिले में शनिवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद देते हुए अमन शांति व तरक्की की दुआ की।
सुबह से ही लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिदों की ओर रुख करते नजर आए। जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी कस्बों की प्रमुख मस्जिदों में हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, सौहार्द और भाईचारे की दुआ मांगी। मस्जिदों में उपस्थित मौलानाओं ने ईद की नमाज के बाद लोगों को आपसी भेदभाव भूलकर एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
नूंह की ईदगाह, फिरोजपुर झिरका की तिजारा रोड स्थित ईदगाह के अलावा तावडू, पुन्हाना व नगीना के अलावा गांवों की ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कराई गई। तावडू में मौलाना मुफ्ती मोहम्मद हाशिम ने बताया कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न दें, जिससे आपसी सद्भाव में खलल पड़े। साथ ही यह भी कहा कि पर्व को सादगी और शांति के साथ मनाएं, मस्जिद से बाहर निकलते समय किसी प्रकार की हुड़दंग या शोर-शराबा न करें। नगीना कस्बे की ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के लिए शनिवार को सैकड़ों की तादाद में नमाजी पहुंचे। जिन्होंने नमाज अदा करने के बाद पूरे देश के लिए अमन शांति की दुआ मांगी। नए-नए कपड़े पहनने के बाद जब मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे तो नजारा देखने लायक था।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने क्षेत्रवासियों को पर्व की बधाई दी। अधिकारियों ने कहा यह पर्व शांति सद्भाव और आपसी मेलजोल का संदेश देता है। जिसे पूरी सादगी के साथ मनाया गया। नूंह जिले के तमाम शहरों, कस्बों तथा गांवों में पुलिस के द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। इस अवसर पर नूंह के विधायक आफताब अहमद, मामन खान इंजीनियर, मोहम्मद इलियास, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद सहित गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी।