फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Power supply to 11 kV feeders in Gurugram affected due to damage to a 66 kV line

गुरुग्राम में बिजली संकट: 66 केवी कंडक्टर टूटने से कई इलाके अंधेरे में डूबे, रातभर जूझते रहे लोग

Sun, 19 Jul 2026 10:14 AM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 19 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

गुरुग्राम में 66 केवी कंडक्टर टूटने से कई औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। दो फीडरों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में शनिवार रात तक बिजली बाधित रही। निगम की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं।
 

विज्ञापन
Power supply to 11 kV feeders in Gurugram affected due to damage to a 66 kV line
कंडक्टर टूटने से कई इलाके अंधेरे में डूबे - फोटो : अमर उजाला संवाद

विस्तार

गुरुग्राम में 66 केवी सब-स्टेशन के कंडक्टर टूटने के कारण शहर की बिजली आपूर्ति अस्त-व्यस्त हो गई। शनिवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-8 क्रॉसिंग पर हरसरू–सेक्टर-35 सर्किट के 66 केवी कंडक्टर के टूटने से सेक्टर-35 स्थित 66 केवी सब-स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में बिजली कटौती हुई।

विज्ञापन


इस घटना से 11 केवी के कुल 10 इंडस्ट्रियल और इंडिपेंडेंट फीडर प्रभावित हुए। इनमें न्यू सेक्टर-35, न्यू शनि देव, सुपरॉन, सोना बीएलडब्ल्यू, आनंद एनवीएच, एचएसआईआईडीसी-1, एमएम एक्वा, एमटेक ऑटो, बम्बिनो एग्रो और एचएसआईआईडीसी-2 फीडर शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें से 11 केवी के दो इंडस्ट्रियल फीडर, न्यू सेक्टर-35 और न्यू शनि देव का लोड सेक्टर-34 सब-स्टेशन पर स्थानांतरित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, शेष छह इंडिपेंडेंट और दो इंडस्ट्रियल फीडरों का लोड तकनीकी कारणों से अन्य स्रोतों पर स्थानांतरित करना संभव नहीं है। इससे जुड़े क्षेत्रों में शनिवार रात तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादशाहपुर सर्किट पर तीन दिवसीय शटडाउन के चलते एचवीपीएन की मेंटेनेंस टीम निर्धारित रखरखाव कार्य कर रही है। इसके कारण वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के खेड़की दौला सब-डिवीजन के अंतर्गत वर्तमान में एसपीआर रोड (अर्बन), बेगमपुर खटोला (अर्बन), सुजुकी (इंडिपेंडेंट) और लेंसकार्ट (इंडिपेंडेंट) फीडरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है।

बिजली निगम के अनुसार, डीएचबीवीएन की टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं। विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए एचवीपीएन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युद्धस्तर पर मरम्मत और बहाली का कार्य किया जा रहा है।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी यातायात के कारण मरम्मत कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया जा रहा है। निगम के अनुसार, प्रभावित फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल होने में अभी कुछ समय लग सकता है। हालांकि, यह समय-सीमा मौके की परिस्थितियों तथा मरम्मत और स्विचिंग कार्य की प्रगति के अनुसार बदल सकती है। शहर के कई हिस्सों में शनिवार रात बिजली नहीं रही या बार-बार आती-जाती रही। सेक्टर-99 की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed